देश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बने और सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो: गिरिराज सिंह (केंद्र मंत्री)

Rohit Sharma/ Talib Khan/Rahul Kumar Jha

Galgotias Ad

शहीद भगत सिंह सेना व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए धरने का आयोजन नोएडा नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

वही धरने के पश्चात प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की बेतहाशा बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित नहीं किया गया , तो देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। जिस से बचने के लिए देश में सभी के लिए अधिकतम दो बच्चों के कानून की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस विषय पर गंभीर है। उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इस कानून के लिए अपने पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि देश के 312 जिलों में पिछले कई वर्षों से या आंदोलन चल रहा है और अगर कानून नहीं बना तो देश मैं गंभीर हालत होंगे।

धरने में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा तथा तख्तियां लेकर भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए जनसंख्या विषयक नारे लगाकर पूरे जोश से कानून की मांग कर रहे थे जैसे बढ़ती जो आबादी है देश की बर्बादी है, समाधान का एक जुनून दो बच्चों का हो कानून, तथा टू चाइल्ड पॉलिसी लागू हो।

वही दूसरी तरफ इस धरने के लिए नोएडा नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी , इसके बावजूद धरना प्रदर्शन किया गया | खासबात यह है की इस धरने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रहे , जैसे ही मौके पर पहुँचे उन्हें प्रदर्शन में शामिल नहीं होने दिया | जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की कानून के पालन सभी को करना चाहिए वो मेने किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.