ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध यूनिपोल व बैनर-पोस्टर लगाने वालो के खिलाफ अपनाया सख्त रवैया, लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

Abhishek Sharma

Greater Noida (13/06/19) : ग्रेटर नोएडा में अवैध यूनिपोल, बैनर-पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त रूप धारण कर लिया है। ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे की खबर के बाद से प्राधिकरण लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण ने कल बड़ी कार्रवाई करते हुए करते हुए पांच माह में डेढ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ऐसा दूसरी बार करने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।
एसीईओ दीप चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भी सेक्टर की सड़कों पर अवैध यूनिपोल खड़ा कर विज्ञापन मिला तो प्रचार करने वालों पर एक लाख रुपये का जुर्माना और पंपलेट, पोस्टर-बैनर लगाने वालों के खिलाफ पांच हजार रुपये प्रति पंपलेट-पोस्टर बैनर जुर्माना लगाया जाएगा।



जुर्माना वसूलने के लिए प्राधिकरण अपने स्तर पर कार्रवाई प्रस्तावित करेगा। अगर प्राधिकरण किसी पर भी जुर्माना लगाता है और वह तय समय पर जमा नहीं किया गया तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन के पास वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।
इसके अलावा प्राधिकरण एफआईआर दर्ज कर जेल भी भेजेगी। उन्होंने बताया कि शहर में लोग अपनी मर्जी से कहीं भी यूनिपोल, बैनर, पोस्टर पंपलेट लगा देते हैं। इससे शहर की छवि धूमिल हो रही है। शहर को इस तरह बदरंग करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण की टीम शहर में लगे अवैध यूनिपोल, पंपलेट, बैनर-पोस्टर पर मोबाइल नंबर से संबंधित प्रचार करने वाले लोगों का पता लगाती है।
इसके बाद नियम अनुसार जुर्माने लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि अवैध यूनिपोल लगाने वालों से पांच माह में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक करोड़ 34 लाख रुपये और बैनर-पोस्टर और पंपलेट लगाने वालों से 7 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.