ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नए साल पर निवासियों को देगा ओपन जिम का तोहफा

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह बैठक जूम एप के माध्यम से की गई।

प्राधिकरण के सीईओ नरेन्द्र भूषण ने उद्यान विभाग के कार्यों को बेहतर और समयवद्घ तरीके से करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह को सौंपी।

सीईओ ने ग्रेटर नोएडा में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देंश भी दिये। सबसे पहले सिटी पार्क में इसको स्थापित किया जायेगा।

इसके अलावा सेक्टर सिग्मा-1,2,3, सेक्टर-3 पाकेट-ए,पी-3, पी-4, ओमेगा-1, बिल्डर एरिया, डेल्टा-1,2,3, बीटा-1,2, गामा-1,2, गामा-1 पाकेट-ए, ओमिक्रान-1,2,3, 1ए, रो-1,2, पाई-1 स्वर्ण नगरी, जू-1, 2, 3, म्यू-1,2 जीटा-1, एटा-1, अल्फा-1 एवं 2 आदि के पार्कोंे में भी मार्च 2021 तक ओपेन जिम स्थापित कर दिये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.