लाॅ के छात्र से मर्सडीज कार लूटी आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज ग्रेटर नॉएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में एक दबंग ने लाॅ के छात्र से मर्सडीज कार लूट ली। पीड़ित कुछ खरीदने के लिए सेक्टर अल्फ़ा 2 की मार्किट आया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बीती देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । और आरोपी के पास से लूट की मर्सडीज कार भी बरामद कर ली। आज दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला सरताज सिंह ढिल्लन साकीपुर में स्थित पूर्वांचल हाईट्स में किराए का मकान लेकर रहता है। वह शारदा विष्वविद्यालय से लाॅ की पढ़ाई कर रहा है। विगत रविवार शाम सरताज किसी काम की वजह से अल्फा दो सेक्टर आया था। जैसे ही उसने अपनी कार कमरे पर जाने के लिए निकाली तो एक दबंग प्रवित्त के व्यक्ति ने कार की चाभी छीन ली और कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोनकर कार लूट की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ही पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस की टीम पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। सोमवार देर रात पुलिस आरोपी को दबोच लिया। जिसकी पहचान विशाल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी बम्बावड़ बादलपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के पास से कार भी बरामद कर लिया है।आज दोपहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है । पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाष की जा रही थी। सोमवार देर रात कार सहित आरोपी को दबोच लिया गया।