संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले किसानों ने दिया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना
Saurabh Kumar
आज संयुक्त किसान अधिकार आंदोलन के बैनर तले तमाम किसान संघटनों ने ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के सामने काफी बड़े स्तर पे धरना प्रर्दशन किया। इस धरने को जिले के कई किसान संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। किसानो ने प्राधिकरण व प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण के साथ साथ जिला प्रशाशन भी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया की किसानों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारी गंभीर नहीं है। पूर्व में कई बार आश्वासन देकर उनके धरने को समाप्त करा दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा हर बार आश्वासन की किसानों को घुट्टी पिला दी जाती है। जिससे किसानों में आक्रोश है। किसानो ने आरोप लगाया की पूर्व में भी तत्कालीन अधिकारियों ने दस फीसद भूखड़, 64.7 फीसद अतिरिक्त मुआवजा की बात पर उन से एफिडेविट पर दस्खत करा के मामलो को न्यायालय में जाने से रोक दिया।
किसानो ने मांग की है कि औद्योगिक ईकाइओ में उनके युवाओं को 50 % आरक्षण दिया जाये। सर्वोच्य न्यायालय के आदेश अनुसार 10% भूखंड उपलब्ध कराया जाये। मांगे पूरी न होने पर किसान अथॉरिटी का बहिष्कार करेगे। आज के धरने के दौरान महिलाये भी मौजूद रही साथ ही प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। आन्दोलनकारियो ने आरोप लगाया की प्राधिकरण के कई अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और सुध लेने वाला कोई नहीं है।