ग्रेटर नॉएडा में धूम धाम से मनाया गया हरियाली तीज मोहत्सव
Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नॉएडा में सेक्टरो व सम्राट मिहिर भोज पार्क में हरियाली तीज मोहत्सव का आयोजन कर बड़े हर्ष उल्लाश से मनाया गया। हरियाली तीज मोहत्सव के मोके पर लेडीज संगीत के अलावा मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। हरियाली तीज को लेकर लेडीज में खासा उत्साह रहा। महिलाओं ने झूले के साथ-साथ गीत भी गाए। ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर बीटा-1आयोजित हरियाली तीज मोहत्सव में मेहंदी, मेकअप, साडी सज्जा व डांस का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने गीत गाकर झूले का आंनद लिया। वहीं सम्राट मिहिर भोज पार्क में तीज मोहत्सव शुरू हो गया है। 5 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले तीज मोहत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा डेल्टा-1 सेक्टर के आरडब्लूए व महिला शक्ति उत्थान मंडल की तरफ से तीज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टर की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
