गौतम बुधनगर के 14 रुटो में जल्द ही दौड़ेगा पिंक ऑटो
Saurabh Shrivastava Tennews
गौतमबुद्ध नगर में महिलाओं की सुरक्षा के हेतु परिवहन विभाग के पिंक आटो जल्द ही नॉएडा – ग्रेटर नॉएडा के 14 रूट पर दौड़ता नजर आएगा। इसकी प्रक्रिया विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। पिंक आटो के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित कर दिया गया है। 11 आटो स्टैंड नोएडा में और तीन ग्रेटर नोएडा में चयनित किए गए हैं। कुल 340 पिंक आटो का परमिट जारी किया जाना है। इस परमिट वितरण में महिला आटो चालक को वरियता दी जाएगी। अभी तक संभागीय परिवहन अधिकारी, गाजियाबाद के पास 52 लोगों ने पिंक आटो परमिट के लिए नोएडा से आवेदन किया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सेक्टर-33 स्थित कार्यालय पर शुरू कर दी गई है। हालाकि अभी एक भी परमिट जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।