हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

आज ग्रेटर नॉएडा की सूरजपुर पुलिस ने दादरी के एस्कोर्ट कालोनी ललित उर्फ छपरी उर्फ सोनू निवासी गुलावटी (बुलंदशहर) को  किया  गिरफ्तार ,गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया  । कोर्ट में पेश करने से पहले एसपी देहात सुजाता सिंह के सामने आरोपी को पेश किया गया।  एसपी सुजाता सिंह ने  बताया कि आरोपी दादरी में रहता है और नशे का आदि है। आरोपी ने 25 जुलाई 2012 की देर रात रेलवे रोड से 6 साल की बच्ची को अगवा किया था और उसके साथ रेप करने के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी थी। 26 जुलाई को बच्ची का शव बरामद हुआ । कुछ दिनों बाद सूरजपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए ललित को गिरफ्तार किया । आरोपी ललित  जेल में करीब साढ़े तीन साल रहने के बाद जमानत पर रिहा हुआ और ऑटो चलाने लगा। बीते 3 अगस्त की रात आरोपी ने तिलपता चौक पर ऑटो चालक वीरेंद्र उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी का एक साथी पहले ही जेल में है, जबकि ललित फरार चल रहा था।आरोपी  का कहना है कि उसने कोई अपराध नहीं किया है। उसे गांजा पीने की आदत है, जिसकी पूर्ति  के लिए ऑटो चलता है । उसने 2012 में किसी बच्ची के साथ रेप और हत्या नहीं की थी। उसे फर्जी आरोपी बनाकर पुलिस ने जेल भेज दिया था । किसी तरह परिजनों ने जमानत दिलाई थी और ऑटो चलाने लगा था। कल्लू के मर्डर के आरोप में जेल गए आरोपी ने उसे फंसाने के लिए पुलिस को उसका नाम बता दिया था। जबकि वारदात के दौरान वह कंटेनर डिपो के पास था और हत्या की सूचना पर वह अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.