कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 22

23

24

कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भॉंति  इस वर्ष भी खेल दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एडीशनल डायरेक्टर एज्यूकशन, पद्मभूषण श्री सतपाल एवं विशेष अतिथि प्रसिद््ध क्रिकेट खिलाडी श्री प्रवीण कुमार उपस्थित थे।  विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती कुशल सिंह ने मुख्य अतिथि पद्मभूषण श्री सतपाल एवं  श्री प्रवीण कुमार की महत्वपूर्ण  उपस्थिति लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि  भविष्य में भी विद्यालय उनकी इस अमूल्य उपस्थिति का आकांक्षी रहेगा क्योंकि उनकी उपस्थिति छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खेल दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मभूषण श्री सतपाल जी ने विधिवत किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए विद्यालय के छात्र प्रतिनिधियों के मुख्य दल  ने मुख्य अतिथि महोदय के कर कमलों से कौशल्या खेल  ज्योति प्रज्ज्वलित करके मैदान की परिक्रमा की तथा वरिष्ठ छात्र प्रतिनिधि  ने सभी प्रतिभागी छात्रों को खेल दिवस के कार्यक्रमों का उचित निर्वाह करने की शपथ दिलाई।इसी क्रम में सर्वप्रथम सीनियर वर्ग के छात्रों ने अनुशासन के साथ परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी देकर कार्यक्रम को आगे बढाया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री सतपाल ने अपने आशीर्वचनों से छात्रों को अनुगृहीत किया।उन्होने  छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद ,व्यायाम तथा योगाभ्यास को जीवन का एक अंग बताया तथा छात्रों एवं उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों से कहा कि यदि हम समय निकालकर प्रतिदिन योगाभ्यास एवं व्यायाम करें तो यह हमारे शरीर के लिए रामबाण सिद्ध होगा।उन्होंमे छात्रों से कहा कि हमेंशा उॅंचे सपने देखने चाहिए तभी वे पूरे होते हैं। साथ ही श्री प्रवीण कुमार ने भी छात्रों के कठिन परिश्रम की प्रशंसा की । उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों एवं खेलकूद संबंधी दिनचर्या को छात्रों के समक्ष रखा और कहा कि वे खेलकूद के बल पर ही इस मुकाम पर पहुॅंचे है।  इसके बाद  एक के बाद एक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें नर्सरी से कक्षा दो तक के नन्हे -मुन्ने नौनिहालों ने रिबन ड्र्लि, अंब्रैला ड्र्लि , अफ्रीकन नृत्य एवं  दादी अम्मा ,दादी अम्मा मान जाओं — नानी तरी मोरनी को –आदि अनेक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके अतिथियों एवं अभिभावकों को आनंदविभोर कर दिया। अपन बच्चों के इस प्रदर्शन को देखकर उनके माता-पिता  एवं दादा-दादी फूले न समाए।  दूसरी ओर सीनियर वर्ग के छात्रों ने योग के महत्व को उजागर करने हेतु विभिन्न योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।जिसे सभी आगंतुकों ने सराहा। तत्पश्चात जूनियर वर्ग के छात्रों ने जहॉ एक ओर श्री कृष्ण वंदना पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया वहीं अनेक एरोबिक नृत्यों के माध्यम से अभिभावकों को अति आनंदित किया।अपने बच्चों की इस प्रस्तुति को देखकर अभिभावक अत्यधिक प्रसन्न एवं आश्चर्यचकित हुए। कार्यक्रम में चार चॉंद लगाते हुए कौशल्या वर्ल्ड स्कूल दादरी के छात्रों ने अद्भुत योग्यता का प्रदर्शन करते हुए स्काउट पर आधारित अनेक पिरामिडों का निर्माण किया जिसका आनंद उठाते हुए अभिभावको ने तालियों की गडगडाहटों के साथ इस प्रस्तुति का स्वागत किया।  कार्यक्रम के बीच में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों के बीच क्रमशः विभिन्न दौडों का आयोजन किया गया तथा छात्रों की हौसलाफजाई करते हुए प्रत्येक दौड प्रतियोगिता के प्रदर्शन के पश्चात मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।  तत्पश्चात सीनियर वर्ग के छात्रों ने अनेक आकृतियों का निर्माण करते हुए पैराशूट  ड्र्लि का सुंदर प्रदर्शन किया जिसका मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों ने भरपूर आनंद उठाया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नालंदा, तक्षशिला,वैशाली तथा अवंतिका सदनों के  प्राइमरी, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के छात्रों के बीच विभिन्न दौड प्रतियोगिताएॅं आयोजित की गई जिसमें  अवंतिका सदन ने प्रथम,वैशाली सदन ने द्वितीय, तक्षशिला सदन मे तृतीय तथा नालंदा सदन मे चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की हौसलाफजाई करते हुए प्रत्येक दौड प्रतियोगिताओं प्रदर्शन के पश्चात छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इसी क्रम में कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए भी अनेक दौड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिनमें से प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे अभिभावकों को  पुरस्कारों से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं अभिभावकों ने अत्यधिक उत्साह का प्रदर्शन किया।डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने मुख्य अतिथि पद्मभूषण श्री सतपाल एवं श्री प्रवीण कुमार को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होने अपनी व्यस्त दिनचर्या  में से समय निकालकर विद्यालय के इस कार्यक्रम की जो शोभा बढाई वह अतुलनीय है। उन्होने आशा जताई कि उनके आगमन से छात्र प्रेरित होंगे और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे।डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा ने अभिभावकों को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि आपका सहयोग हमारा संबल होता है तथा आपके सहयोग से ही हम सफलता की ओर अग्रसर हो रहे हैं अतः आपसे उम्मीद है कि भविष्य में भी आपका सहयोग ऐसे ही मिलता रहेगा।कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती लीजा रॉय मलिक ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया तथा उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आगमन विद्यालय के लिए बहुमूल्य एवं चिरस्मरणीय है। और अंत में राष्ट्र्गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.