शाहजहांपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

करप्शन फ्री इंडिया की एक सभा शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर संपन्न हुई । सभा में जनपद में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी । सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट बी एन सिंह यादव ने व संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया ।सभा को संबोधित करते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा भ्रष्टाचार आज देश की बड़ी समस्या है जिस कारण देश के गरीब किसान मजदूरों को दैनिक कार्यों में भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा जनपद शाहजहांपुर में शिक्षा में स्वास्थ्य विभाग में भी भ्रष्टाचार का बोल बाला है उन्होंने बताया कि प्राइमरी के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर काफी हद तक गिरा है वही जिला अस्पताल में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है जिला अस्पताल में न तो दवाइयां पूर्ण रुप से हैं और न हीं अस्पताल में सफाई व्यवस्था है  वही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने बताया कि जनपद में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही संगठन के कार्यकर्ता एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौपेंगे ।इस दौरान जिला अध्यक्ष बी एन सिंह यादव रमेश चंद गुप्ता प्रशांत सक्सेना सबा खान मोहम्मद रिजवान गगनदीप सिंह माता अब्बास खान श्रीमती मधुबाला रजनी सिंह लालाराम राठौर संजय यादव मोहम्मद जामीन मोहम्मद शहनवाज आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.