पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक अलग राज्य बनाया जाय

Galgotias Ad

LOKESH GOSWAMI पश्चिमी उत्तर प्रदेश एक अलग राज्य बनाया  जाय  पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकाश  पार्टी ने गठन किया  है। यह पार्टी लोगों को बताएगी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एक अगल राज्य बनाने की जरुरत क्यों पड़ रही है। पार्टी अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन  करेगी, जिसमें पुरे उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोग शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह आर्या ने  मीडिया से रुबरु होते हुए बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंतर्गत 28 जिले आते हैं, यहां के लोगों का विकास तभी हो सकता है, जब प्रदेश का विभाजन होगा। प्रदेश के विभाजन होने से हाईकोर्ट अलग होगा और लोगों को न्याय पाने के लिए इलाहाबाद का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक राजस्व की आय होती है, लेकिन यहां के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है, क्योंकि यहां का पैसा लखनऊ पहुंचाया जा रहा है। यहां के युवाओं का शोषण हो रहा है, उन्हें जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पा रही है। आर्या ने बताया कि पूरे पश्चिमी उत्तर. प्रदेश में पार्टी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। गौतमबुद्धनगर में जिला में कार्यकर्ताओं का चयन कर लिया गया है, जिसमें आर.एस. नागर, राजीव भाटी, गजानन नागर, चौ. गजराज सहित कई लोग शामिल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गठन और जनसमर्थन के लिए शनिवार को जिलामुख्यालय पर धरना देकर ज्ञापन दिया जाएगा

Comments are closed.