कासना पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

LOKESH GOSWAMI कासना पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार ।पूछताछ के अनुसार  कासना पुलिस ने को बताया कि  बुधवार की शाम को पीसीआर गश्त लगा रही थी,  काशीराम हॉस्पिटल के पास  चाय की दूकान पर तीन लोग बैग लेकर खड़े थे। पुलिस की पीसीआर  गाडी देखकर तीनो भागने लगे लेकिन पुलिस ने  तीनो को  पकड़ लिया गांजा तस्करों की पहचान नवाब, धर्मेन्द्र व सादाब के रूप में हुई है। तलाशी में इनके पास से 1 किलो 8०० ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजा तस्करों ने बताया कि वह झुग्गी झोपडी व्  कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को गांजा बेचते थे ।

Comments are closed.