सभी शिक्षण संस्थाओं में महिला सुरक्षा,पर्यावरण,नशा मुक्ति,यातायात नियन्त्रण आदि विषयों पर कार्यशाला आयोजन का रोस्टर तैयार किया जायेःडीएम एन पी सिंह

Galgotias Ad

LOKESH GOSWAMI

सभी शिक्षण संस्थाओं में महिला सुरक्षा,पर्यावरण,नशा  मुक्ति,यातायात नियन्त्रण आदि विषयों पर कार्यशाला आयोजन का रोस्टर तैयार किया जायेःडीएम।जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि आज के छात्र/छात्रायें कल का भारत है और हमें अपने देश को सशक्त एवं शक्तिशाली बनाना है तो  आज के युवा शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे उन्हें देश  को महाशक्ति बनाये जाने के सभी संस्कार देने होगे तभी भारत देश  एक विश्व  में महाशक्ति का रूप ले सकेगा। सभी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययरत बच्चों में महिलाओं का सम्मान, पर्यावरण बनाये रखने में उनकी भूमिका, नशे के दुस्परिणाम, यातायात नियन्त्रण, समाज सेवा आदि विषयों पर व्यापक स्तर पर कार्यशालायें आयोजित करने के लिये सभी शिक्षण संस्थाओं के द्वारा अपना रोस्टर बनाया जिसमें   पूरे वर्ष के आयोजनों की जानकारी दी जाये और उन्हें आयोजित कराया जाये ताकि युवा वर्ग देश को महाशक्ति बनाने में अपने दायित्वों का पूर्ण क्षमता के साथ निवर्हन कर सकें। समस्त संस्थाओं के माध्यम से जो वार्षिक रोस्टर तैयार किया जाये उसकी सूचना जिलाधिकारी की मेल/फेसबुक पर दी जाये। उन्होनें कहा कि उनके द्वारा भी औचक रूप से आयोजित कार्यशालाओं में भाग लेकर यह संज्ञान लिया जायेगा कि कौन-कौन शिक्षण संस्थायें इस कार्य को गम्भीरता के साथ सम्पन्न करा रही है। जिलाधिकारी ने यहॉ यह भी उल्लेख किया कि सभी शिक्षण संस्थायें अपनी अपनी संस्था में कम से कम 50 बच्चों का चिन्हाकरण करें जो अपनी पढाई के साथ साथ सोशल कार्य भी करना चाहते है। उन्होनें बताया कि सम्बन्धित बच्चों से सरकारी प्राईमरी स्कूलों में, निर्माण साईडों एवं झुग्गी-झोपड़ी पर मजदूरों के बच्चों को पढाई कराने, उनके स्वास्थ्य के कार्य में सहयोग लिया जायेगा। श्री सिंह ने यहॉ यह भी आहवान किया कि उनकी संस्था के आस-पास यदि कोई ड्रग्स आदि नशे  वाली सामग्री सप्लाई करता है जिससें स्कूली छात्रों में नशे की गलत आद्त बन रही है। इस सम्बन्ध में उन्हें तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गोपनीय जानकारी दे। इसीप्रकार यदि कही पर स्कूली छात्राओं को छेड़-छाड़ की सूचना मिले तो उसकी भी तुरन्त जानकारी दे। जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा और दाषियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में  उन्होंनें स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति छात्रों को छेड़-छाड़ की घटना में लिप्त पाया जाता तो उसके विरूद्ध गुण्डा एक्ट लगाकर उसे तड़ी पार किया जायेगा। उन्होनें यह भी आहवान किया कि सभी शिक्षण संस्थायें अपने यहॉ अध्ययनरत छात्र छात्राओं का पूर्ण डेटाबेस भी तैयार कर अपने पास रखेगें जिसमें सभी बच्चों के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी होगी छात्र किस हास्टिल में प्रवास कर रहे है, उनका तथा उनके माता-पिता का मोवाईल नम्बर, कोई छात्र किसी गलत रास्ते पर तो नहीं चल रहा है आदि बिन्दुओं पर उनका पूर्ण डेटा तैयार किया जाये।इस बैठक में एसएसपी डा0 प्रीतिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन चन्द्रषेखर, भू0अ0 के0पी0 सिंह, वित्त महेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक पी के उपाध्याय, अन्य अधिकारी गण एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे

 

Comments are closed.