भारतीय नववर्ष का उद्घाटन प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने नारियल तोड़कर किया
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 ओमेक्स मॉल में बड़े ही हर्षोल्लास से भारतीय नववर्ष मनाया गया .जिसमे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने नारियल तोड़ कर उद्घाटन किया .उन्होने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की जनता को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की. उन्होने विभिन्न प्रतिभागियों के कार्यों का निरीक्षण कर उनका उत्साह वर्धन किया.मेले के विभिन्न आकर्षणों में निम्नलिखित प्रतिभागियों ने भाग लिया.इन्द्रधनुष प्रतियोगिता (छोटे बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता) :- 70रंगोली:- 10
चित्रकला (स्वयं कला बनाकर रंग भरना) :-
70मेंहदी :- 22
नृत्य:- 55
क्विज 15
निंबध:- 10
प्रतिभा प्रदर्शन:- 7
प्रोजेक्ट व पोस्टर:- 8
कबड्डी:- 8
शतरंज 16मेले में नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सहभाग किया गया एवं स्टाल लगाकर संस्थाओं के कार्य के बारे में आगंतुको जानकारी दी गई.आगंतुकों ने विभिन्न प्रकार की खाद्य पदार्थों की दुकानों का भी जमकर लुफ्त लिया. कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष हरीश ठाकुर जी, महासचिव विवेक कुमार, संयोजक कुलदीप शर्मा, सहसंयोजक सतेन्द्र राघव, कोषाध्यक्ष ललित,गजेन्द्र मावी, संजय जैन, विजय चौधरी, नरेश गुप्ता, रनवीर सिंह, नौरंग सिंह श्याम रावत जी समेत अनेक कार्यकर्ताओं के व्यवस्था में सहभाग किया. आयोजन समिति की ओर से नगर वासियों से नववर्ष मनाने का आह्वान किया.कार्यक्रम में नगर के दो हज़ार से अधिक लोगों ने भाग लिया.