ग्रेटर नोएडा के हयूमन टच फाऊंडेशन तथा ऑल इंडिया वुमेन काॅफ्रेंस ग्रेटर नोएडा शाखा ने आज बिरौंडी गांव के पी डी एस पब्लिक स्कूल में निःशुल्क रक्त जांच शिविर लगाया ।

Saurabh Shrivastava tennews.in

हयूमन टच फाऊंडेशन तथा ऑल इंडिया वुमेन काॅफ्रेंस ग्रेटर नोएडा शाखा ने आज बिरौंडी गांव के पी डी एस पब्लिक स्कूल में निःशुल्क रक्त जांच शिविर लगाया । इस शिविर में एनीमिया रोग की जांच की गई तथा इससे बचने के उपाय बताए गए।शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों तथा बड़ों ने अपनी जांच कराई।संस्था की ओर से दीना पाँचाल तथा इन्दु अग्रवाल ने सफलतापूर्वक शिविर का आयोजन किया।संस्था की अध्यक्ष डाॅ उपासना सिंह ने बताया कि इस स्कूल में हर तीन महीने के अन्तराल में लगाए गए तीन रक्त जाँच शिविरों की ऋंखला का यह तीसरा तथा अन्तिम शिविर था।पौष्टिक भोजन के अभाव तथा पेट में होने वाले कीड़ों के कारण भी यह रोग होता है। इसी स्कूल में लगाए गए पहले दो रक्त जांच शिविर की तुलना में इस बार रोगियों की स्थिति में सुधार हुआ है।डाक्टर की सलाह तथा मुफ़्त बाँटी गई दवाइयों के कारण रोगियों की संख्या में काफ़ी कमी आई है।

12 11 12 (2)

Leave A Reply

Your email address will not be published.