फिनलैंड में हुए हेलसिंकी फुटबाल कप में ग्रेटर नॉएडा के अभिषेक शर्मा और विशाल तिवारी चमके

Saurabh Shrivastava Tennews

फिनलैंड में हुए हेलसिंकी फुटबाल कप में ग्रेटर नोएडा के फुटबालर अभिषेक शर्मा ने अंडर-17 कैटिगरी और विशाल
तिवारी ने अंडर-15 कैटिगरी में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के करीब 118 क्लब की फुटबाल टीमों ने हिस्सा लिया। हेलसिंकी कप का 1976 से इसका लगातार आयोजन हो रहा है। हेलसिंकी कप यूरोप के बडे फुटबाल टूर्नामेंट में से है। यह टूर्नामेंट का 41वां संस्करण था। जो 16 जुलाई को समाप्त हुआ। टूर्नामेंट में 12 जुलाई को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में ब्राजील की टीम को 2-0 और फिनलैंड को 5-0 से मात देकर टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 13 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में स्पेन की टीम को 1-0 से मात दी। वहीं 14 जुलाई को सेमीफाइनल मुकाबले में हेलसिंकी की टीम ने प्राइड स्पोर्टस अकैडमी को 1-0 से हराया। 12 जुलाई को लीग के दो मुकाबले में से पहले मुकाबले में फिनलैंड को 2-1 हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में ब्राजील को 4-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 13 जुलाई को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिनलैंड की टीम ने प्राइड स्पोर्टस अकैडमी को 3-0 से हराया।
अंडर-15 कैटिगरी की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची वहीँ अंडर-17 कैटिगरी की टीम क्वार्टर फाइनल तक |

Leave A Reply

Your email address will not be published.