ग्रेटर नॉएडा के पंकज ने बैगलुरू में आयोजित अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में दिकाया अपना दम

Saurabh Shrivastava Tennews
बैंगलुरू में 13 जुलाई से शुरू हुई कोका कोला कप अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गर्व क्रिकेट अकैडमी दिल्ली की टीम के ग्रेटर नोएडा के क्रिकेटर पंकज विकल बेहतरीन फार्म में चल रहे है। टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में उन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए 100 रन बनाए। टीम ने लगातार दो मैच जीत हांसिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।
ग्रेनो वेस्ट स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में चल रही गर्व क्रिकेट अकैडमी के कोच प्रदीप चावला ने बताया कि टीम ने अच्छा परर्फोम
करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। रविवार को पहला सेमीफाइनल गर्व क्रिकेट अकैडमी दिल्ली और न्यूजीलैंड की टीम के बीच हुआ। जिसमें बारिश के कारण मैच देर शाम तक चला। जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड की टीम ने गर्व क्रिकेट अकैडमी के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए। लेकिन बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। टीम की ओर से पंकज विकल 37 रन पर खेल रहे है। कोच ने उम्मीद जताई है कि पंकज अच्छा स्कोर बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाएगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.