सूरजपुर पुलिस ने किये तीन बदमाश गिरफ्तार : दिन में वाहन चोरी व रात में घरों में करते थे चोरी

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI PO

PO1

PO2

PO4ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान  तीन बदमाशों को किया  गिरफ्तार  । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोर नशा कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। बदमाशों के एक साथी को तीन दिन पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी हैं। बीते सप्ताह सूरजपुर कस्बें से एक नाबालिक लड़की के अपरहण कर दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला संज्ञान में आया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। अगले दिन उन्हीं बदमाशों  में से एक बदमाश को सूजरपुर कस्बें में घूमता देखा गया। सीसीटीवी फूटेज के चलते चोर को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी धुनाई करके सूरजपुर पुलिस को सौंप दिया था। पूछताछ ने उसने चोरी करने की बात कबूली। इसके साथ ही अपने तीन साथियों को भी नामजद कर दिया। पुलिस तभी से उसके साथियों को तलाश रही थी। पुलिस की माने तो चैकिंग के दौरान तिलपता गोलचक्कर के पास से तीनों चोरों को पकड़ लिया । चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक व एक सेंट्रों कार बरामद कर ली है। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि चोर नशें के आदि थे। मौज मस्ती के लिए दिन में बाइक व कार चोरी के साथ रात में घरों को निशाना बनाते थे। इनके खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज है। व इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में भी कार चोरी का मामला दर्ज है। चोरों की तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। एसपी देहात ने बताया कि बी 884 साइट सी से बाइक व सेंट्रों कार बरामद कर ली गई है। सेंट्रो कार अप्रैल माह में इकोटेक थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव से चोरी की गई थी। मामला इकोटेक थाने में पंजिकृत है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से एक अदद छूरी, दो सिलेंडर गैस, 3 लैपटाॅप, एक चाॅबी का गुच्छा, दो बंडल तार काॅपर, व 4000 रूपये नगद बरामद किए है। चोर गिरोह के सदस्यों की पहचान सोनू निवासी हमीरपुर, मुस्तकीम निवासी बुलंदशहर, व देवेन्द्र निवासी बिहार के रूप में हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.