बड़ी घटना को देने जा रहे थे अंजाम तभी पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी बदमाश, सवा लाख नगदी बरामद
Abhishek Sharma
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी की पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई एक मोटरसाइकिल तथा करीब 1,20,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गौतम बुध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बीती रात गश्त पर निकली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सुबोध तथा पवन उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से थाना साइट-5 क्षेत्र से लूटी गई एक मोटरसाइकिल तथा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सिटी सेंटर अंडरपास से 27 जुलाई को अमर भाटिया नामक व्यक्ति से हुई नौ लाख रुपए की लूट की रकम में से एक लाख 20 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि एक सुबोध लूटपाट के मामले में भी वांछित था।
बता दें कि बीती 1 जनवरी की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यह दोनों बदमाश योजना के तहत अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल फैलाकर इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में खड़े यह दोनों शातिर बदमाश अधिकतर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। यह लोग सुनसान इलाके में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए बदमाश सुबोध के ऊपर पुलिस के द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वही यह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। पुलिस काफी लंबे समय से इसकी तलाश में थी।
पिछले वर्ष इन दोनों बदमाशों ने एक सेल्समैन से ₹900000 की लूट की थी। यह दोनों बदमाश इसी मामले में वांछित चल रहे थे। बीती रात दोनों बदमाश नोएडा के सेक्टर 71 में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जब तक घटना को अंजाम देते उससे पहले इन बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से 1 लाख 20 हजार रुपये बरामद हुए है। इसके अलावा इनके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है।
पकड़ा गया बदमास सुबोध पूर्व में रजनीगंधा तथा अन्य माल बेचने वाली कंपनियों में डिस्ट्रीब्यूटर को माल सप्लाई करने वाली गाड़ी का ड्राइवर रहा है। इसलिए इसको पता था कि सेल्समैन कैसे पैसे इकठ्ठा करते हैं। इसके बाद ये अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम देते थे।
दोनो पर अलग अलग थानों में करीब आधा आधा दर्जन मामले दर्ज है।
