25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने परीचौक से किया गिरफ्तार

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी सेक्टर 39 थाना से गैगस्टर के मामले में चल रहा था फरार पुलिस ने आरोपी को मुखबीर की सूचना पर किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 कोतवाली पुलिस ने 25,000 रूपये के एक इनामी बदमाश को उस समय गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जब पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 39 थाना गेंगस्टर के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी विकास झा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ग्रेटर नोएडा में आया हुआ है।

जिस पर पुलिस के आला अधिकारी समय नहीं गंवाते हुए मुखबिर की सूचना पर परी चौक के पास चेकिंग अभियान शुरु कर देती है। तभी पुलिस को आरोपी आता हुआ दिखाई देता है जिस पर पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेती है। तो पाया जाता है कि आरोपी शराब माफिया है और शराब की एक खेप को लेकर ग्रेटर नोएडा में हुआ था।

अधिकारियों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी गैंग बनाकर अवैध शराब के कारोबार को अंजाम देने के साथ गोरखधंधे में लिप्त चला रहा था। जिसके चलते सेक्टर 39 थाना पुलिस से इस पर 25,000 के नाम के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। पुलिस पकड़े गए बदमाश के बाकी साथियों की जानकारी करने में जुटी हुई है। ताकि इस गैंग के सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.