दो भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने 8 आरोपितों को  गिरफ्तार कर भेजा  

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

Galgotias Ad

Greater Noida: रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव में बीती 29 नवंबर की देर रात पुराने विवाद को लेकर चली गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। जिन लोगों की मौत हुई थी वे दोनों सगे भाई थे। वहीं उनमें से आकाश नामक युवक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहा था एवं उससे पहले स्टेट लेवल के कई खिताब भी जीत चुका था।

इस दोहरे हत्याकांड में शामिल 8 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस घटना के बाद सही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।

बता दें कि 29 नवंबर की रात रामपुर बांगर में दो सगे भाइयों की ताबड़तोड़ गोली बरसा खर्चा कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि 29 नवंबर को गांव निवासी आकाश भाटी, गजेंद्र भाटी रबूपुरा स्थित अपने जिम से गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों भाई गांव के अंदर पहुंचे तभी आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी।

गोलीबारी में 3 लोग घायल हो गए थे जिनमें आकाश पर गजेंद्र भाटी की  इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद अगले दिन दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे थे तो ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया था। भड़के हुए लोगों ने शव रखकर धरना प्रदर्शन भी किया था। परिजनों व  ग्रामीणों ने आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक शवों का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात रणविजय सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस घटना के बाद से ही हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) रणविजय सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को गांव रामपुर बांगर में हुए आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में गजेंद्र और आकाश नाम के दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एसएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना रबूपुरा पुलिस ने आज मुला, धर्मेन्द्र, सुन्दर, सतीश, राकेश, किरन सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले दोनों पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद हो गया था तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.