ग्रेटर नोएडा के यूको बैंक में दिन दहाड़े 13 लाख की लूट

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नोएडा के यूको बैंक में दिन दहाड़े 13 लाख की डकैती हुई है। जैकेट और हेलमेट पहनकर आए सात बदमाशों ने महज 10 मिनटों में वारदात को अंजाम दे दिया। बैंक की सहायक मैनेजर की कार से डकैत फरार हुए हैं। यूको बैंक की शाखा जहां है, उससे महज 50 मीटर दूर पुलिस चौकी और एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस स्टेशन है।और  स्टाफ पर पिस्टलें तान दीं। जैकेट में लटके बम दिखाए। इससे पूरा स्टाफ दहशत में हो गया। लुटेरों ने  कैश काउंटरों को खाली कर दिया। करीब 13 लाख रुपये लूट लिए।मिली जानकारी के अनुसार  सहायक मैनेजर रोशमी शर्मा से  कार की चाबी मांगी तो  रोशमी ने कहा, वह ऑटो से आती हैं। इस पर बदमाशों ने हड़काया और कहा कि तुम तो सवेरे आई-10 कार से आई थीं, तुरंत चाबी दो। इस पर रोशमी ने कार की चाबी दे दी। बदमाश उसकी कार लेकर फरार हो गए।  ग्रेटर नोएडा के सीओ डॉ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों की संख्या के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.