ग्रेटर नोएडा की महिला को दिल्ली ले जाकर किया गया सामुहिक दुष्कर्म
ABHISHEK SHARMA
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला को दिल्ली ले जा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि महिला का एक मित्र उसे अपने एक साथी के साथ दिल्ली के सराय काले खां ले गया।
वहां पर महिला के मित्र और उसके दो दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू करने पर महिला दिल्ली में है, रिपोर्ट लिखाने की बात करने लगी। इसके चलते अभी मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से कानपुर निवासी 24 साल की महिला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहती है। शनिवार सुबह गांव में ही रहने वाला महिला का एक पुरुष मित्र उसे कार में बैठा कर अपने एक साथी के साथ दिल्ली ले गया।
आरोप है कि महिला को उसका पुरुष मित्र दिल्ली के सराय काले खां निवासी अपने एक दोस्त के कमरे पर ले गया। यहां पर महिला के पुरुष मित्र और दो मित्रों ने उसे सामूहिक दुष्कर्म किया।
शनिवार देर शाम आरोपी पीड़िता को वापस गांव ले आए। तब पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस का कहना है कि महिला का भी रिपोर्ट दर्ज कराने से मना करने लगी, तो कभी दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराने की कहने लगी। इसके चलते अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।