नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, जगह-जगह जलभराव

ABHISHEK SHARMA

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज हवाओं संग से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक शुक्रवार पूरे दिन ऐसी ही मौसम बना रहेगा। वहीं शनिवार को भी बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है।

शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। 10 बजे तक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने लगे। इसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो करीब एक घंटे तक जारी रहा।

तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। नमी का स्तर 72 फीसद व हवाओं की रफ्तार 7 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। आइएमडी के मुताबिक 31 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

उधर स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी का कहना है कि गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय ओडिशा और झारखंड के ऊपर पहुंच गया है। यह सिस्टम पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश पर पहुंचेगा।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब व हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन सभी के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.