‘है उम्मीद’ संस्था ने बांटे गर्म स्वेटर एवं कम्बल, गांधीवाद को बताया मूल-मन्त्र।

Galgotias Ad

'है उम्मीद' संस्था ने बांटे गर्म स्वेटर एवं कम्बल, गांधीवाद को बताया मूल-मन्त्र।
आज सुबह सेकटर-8 झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्त्ता विनीत चौधरी के नेतृत्व में अगर्णी सामाजिक संस्था ‘है उम्मीद’ द्वारा बच्चो में स्वेटर वितरण एवं वयस्कों में कम्बल वितरण का व्यापक कार्यकर्म चलाया गया।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विनीत चौधरी ने कहाकि उनकी संस्था गाँधीवादी मूल्यो पर आधारित है और गांधी जी का प्रिय भजन “वैष्णव जन ते कहने कहिये जे, पीर पराई जाने रे। पर दुखे उपकार करे तोये मन अभिमान ना आणि रे !!” ही संस्था का मूल-मन्त्र है। प्रत्येक वर्ष संस्था ‘है उम्मीद’ इस तरह के कार्यकर्म चलाती रहती है, जिससे गरीब जनता को कड़ाके की सर्दी से राहत पंहुचाने के लिए मदद करी जा सके। आज के इस कार्यकर्म के माध्यम से लगभग 300 लोगो को लाभ पंहुचाया गया। हमारी संस्था पिछले 7 वर्षो से निस्वार्थ भाव से बिना किसी सरकारी एवं प्रशासनिक मदद के जनता की सेवा में जुटी हुई है और गांधी जी के सिद्धांतो को जनता के बीच पंहुचा रही है।
इस मौके पर विनीत चौधरी के साथ मुख्य लोगो में सनी शर्मा, प्रदीप होरा, दलजीत कौर, पूनम शर्मा, चावला जी, रमाकांत, लोहा सिंह, उपदेश कुमार, विजय कुमार, शमशेर सिंह बराड़, जय अहलावत इत्यादि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.