बढ़ते पेट्रोल -डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने मोदी को घेरा , कहा -सरकारी लूट आखिर कब रुकेगी? 

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा | कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा की पिछले छह साल 8 महीने में अतिरिक्त एक्साइज़ ड्यूटी पेट्रोल पर ₹23.78 प्रति लीटर बढ़ी और डीजल पर ₹28.37 प्रति लीटर बढ़ी , ये “मोदी टैक्स” है |

उन्होंने कहा की 18 अक्टूबर 2014 को मोदी सरकार ने डीजल पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर इसका बोझ आम जनता पर डाल दिया, तब से लेकर आज तक सरकारी लूट चालू है। मोदी सरकार 6 साल में पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स बढ़ा कर ₹20 लाख करोड़ कमा चुकी है , सरकारी लूट आखिर कब रुकेगी?

 

पवन खेड़ा ने कहा की हर हिंदुस्तानी यह मांग करता है और यह राहत हम सबका हक है और सरकार इस राहत को देकर यह सिद्ध करे कि यह सरकार हर हिंदुस्तानी के लिए है केवल “हम दो हमारे दो” के लिए नहीं |

 

यह जो आप रोज नए-नए विवाद पैदा करते हैं, नई-नई भावनाओं का खेल खेलते हैं, हम इसमें शामिल नहीं होंगे। हिंदुस्तान इस बात को अस्वीकार करता है। इन विवादों से एक-एक हिंदुस्तानी का कोई लेना-देना नहीं है |

क्या हम इसे सरकार का अपराधिक षड्यंत्र कहें कि आप सिर्फ कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए इस सरकार में आए हैं। उनके लिए ही आप काम कर रहे हैं और कोई चिंता आपको नहीं है। ना किसान की, ना नौजवान की और ना महिला सुरक्षा की |

 

 

डीजल पर 820% और पेट्रोल पर 258%, यह चौंका देने वाला आंकड़ा है। अब आपको समझ में आ रहा होगा कि ये हर रोज़, 10-15 दिन में नई-नई भावनाओं और विवादों को लेकर आपके सामने क्यों आते हैं |

1 फरवरी 2021 को अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत $54.41 प्रति बैरल थी। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 89.29 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 79.70 प्रति लीटर रुपये में बिक रहा है |

मई 2014 में जब डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ‘यूपीए’ चुनाव हारी तब कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय मूल्य $108 प्रति बैरल था। तब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹71.51 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹57.28 पैसे प्रति लीटर थी |

 

हमारी मांगे है की “मोदी टैक्स” यानी एक्साइज ड्यूटी जो आपने बढ़ाई है उसे वापस लीजिए | अगर आपने इसे वापस लिया तो आज दिल्ली में पेट्रोल ₹61.92 पैसे प्रति लीटर और डीजल ₹47.51 पैसे प्रति लीटर पर वापस आ जाएगा | क्या यह राहत हर हिंदुस्तानी को नहीं दी जानी चाहिए |

Leave A Reply

Your email address will not be published.