क्या नोएडा बनेगा स्वच्छता में अव्वल , टेन न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट

Ten News Network

प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता की कुर्सी को संभालते ही पूरे भारत में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था। जिसके तहत देशभर में भारत को स्वच्छ बनाने की एक मुहिम शुरू की गई थी , इस मुहिम में शुरुआती तौर पर लगभग 2000 शहरों ने भाग लिया था। अब देश के सभी शहरों में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

 

आपको बता दें स्वच्छता सर्वेक्षण के मामले में पिछले 4 साल से इंदौर नंबर वन पर रहा है और नंबर दो पर भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे नोएडा को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन पर लाने के लिए नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कई सारे कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें छोटी गाड़ियों के माध्यम से घर घर से कचरा उठाने से लेकर, थैला बैंक स्थापित किए गए हैं।

इसको लेकर टेन न्यूज़ की टीम ने नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों और गांव में जाकर लोगों से बातचीत की और नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण के मामले में कहां पर है यह जानने का प्रयास किया। लोगों के मुताबिक नोएडा में पहले के मुताबिक काफी अच्छा कार्य किया गया है और लोगों को उम्मीद है की नोएडा स्वच्छता सर्वेक्षण के मामले में इस बार नंबर वन पर आ सकता है।

 

साल 2020 में नोएडा ने शानदार छलांग मारते हुए 150 वें स्थान से 25 वा स्थान ग्रहण किया है , लेकिन देखना होगा कि क्या साल 2021 में नोएडा 25 वें स्थान पर ही रहता है या फिर अपनी इसी रफ्तार को बरकरार रखते हुए 25 में स्थान से ऊपर उठकर टॉप टेन में अपनी जगह बना पाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.