जेवर में हुए भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया शोक
Abhishek Sharma
Greater Noida – #BigBraking ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 12 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र अंतर्गत आगरा से नोएडा आ रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी ।
आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूँ।
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 29, 2019
/
जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की ट्रक से भयंकर टक्कर हुई है जिसमे 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा शामिल, 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं। नजदीक के अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया है। रेस्क्यू करके रबूपुरा पुलिस और राहगीरों की मदद से यात्रियों को निकाला जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर शोक जताया है और प्रशासन को मृतकों के परिवारों और घायलों को समुचित राहत पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने ट्वीट किया, ‘आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।