दिल्ली में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गर्दन काटी, हालात गम्भीर , आरोपी गिरफ्तार

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली के पालम कॉलोनी इलाके में शक के चलते एक युवक ने रसोई में मौजूद चाकू से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी। वारदात के समय महिला की बहन भी मौके पर ही थी , वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

 

 

घायल रानी की बहन ने वारदात की जानकारी पुलिस और अपने परिजनों को दी। मौके पर पहुंची सागरपुर थाना पुलिस ने घायल को डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया और उसके बयान पर केस दर्ज कर आरोपी को उसके दोस्त के घर से पकड़ लिया।

 

 

फिलहाल आरोपी रिंकू को जेल भेज दिया गया है। उधर, अस्पताल में भर्ती महिला का ऑपरेशन कर दिया गया है, लेकिन उसकी स्थिती अभी गंभीर बनी हुई है।

 

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल रानी का परिवार बिहार का रहने वाला है और उसने उत्तर प्रदेश कासगंज के रिंकू से 10 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों पालम कॉलोनी इलाके में रहते हैं। दोनों के दो बेटे हैं। रानी शादी के समय से ही नौकरी करती थी।

 

 

रानी की बहन अंजली ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि रिंकू को शक था कि रानी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। ऐसे में उसने उसकी नौकरी छुडवा दी थी। लेकिन उसके बाद भी दोनों में अक्सर झगड़े होते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.