प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी परियोजना नमामि गंगे में तेजी लाने के लिए गुपचुप तरीके से हुए तबादले
Ten News Network
Greater Noida : उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को पांच आईएएस और 25 पीसीएस अफसरों के गुपचुप तरीके से तबादला कर दिया गया, जिसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई।तबादला होने वाले अफसरों में 12 वरिष्ठ पीसीएस और 13 डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह तबादले नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए किए गए हैं।
बुंदेलखंड मंडल के सभी सात व विध्यांचलधाम मंडल के मिर्जापुर व सोनभद्र जिले में इनसे जुड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। इन सभी 9 जिलों में एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति का नया पद बनाते हुए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। साथ ही नमामि गंगे विभाग से एक आईएएस की जगह अब दो आईएएस अफसरों की तैनाती की गई है।
इन तबादलों से हटके शनिवार देर रात तीन एएसपी के तबादले भी किये गए है। एसडीआरएफ में उप सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव को 37वीं बटालियन पीएसी कानपुर भेज दिया गया है। कानपुर पीएसी में तैनात राहुल मिठास को कानपुर नगर में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बनाया गया। वहीं सुरेंद्र प्रताप सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध कानपुर नगर से स्थानांतरित कर लखनऊ में एसडीआरएफ में तैनाती दी गयी।