आई.टी.एस. इंजीनिंयरिंग कालेज ग्रेटर नौएडा में इंटर प्रनरसिप जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  

आई.टी.एस. इंजीनिंयरिंग कालेज के इंटर प्रनरसिप इकाई में तीन दिवसीय (17-19 मार्च) इंटर प्रनरसिप जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला विज्ञान एवं प्रधोगिकी विभाग भारत सरकार की और से प्रायोजित की गयी थी।कार्यशाला में प्रथम दिवस पर उधमी श्री नरेश भगत (मै0 लै लोजीक्स ) ने छात्रो को स्वउधमी बनने की ओर प्रेरित किया। अपने व्याख्यान मे उन्होंने दूरदर्शिता व निडरता के साथ आगे बढने की सीख दी, मकैनीकल के छात्रों को उन्होंने अपने साथ काम करने के लिए आमंत्रित किया।द्वितीय दिवस पर  श्री अनिमेष पुरी ने छात्रों को आत्मविशलेषण करने की सलाह दी। प्रसिद्व व्यक्तियों के उदाहरणों के साथ उन्होंने जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलूओं पर प्रकाश डाला। श्री अनिमेष पुरी क्यूलीक कम्पनी में उच्चपद पर कार्यरत है और व विघार्थियों के साथ वार्तलाप में रूची रखते है।तृतीय दिवस पर गौतम बुद्व नगर की लीड बैंक के मुख्य अधिकारी श्री ए. के सिंह ने छात्रों को स्वउधमी बनने और उन से जूडी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को विश्वास दिलाया कि कोई भी नया उघोग स्थापित करने में पैसा बंधन नही है।इसी कार्यशाला में विधार्थियों को (मै0 कुनटा इंटरनेशलन और सारथक मैकाटोनीकस) कम्पनी में ले जाया गया। वहा विधार्थियों ने यह समझा कि कम्पनी में किस तरह काम किया जाता है। कम्पनी के उच्च अधिकारियों ने बच्चों से बाते कि और अनुभव साझा कियें।कार्यशाला के अन्तीम भाग में पूर्व आई.टी.एस विधार्थी श्री अभय वैद (ओनर आस्मी गरोषरी) ने अपने अनुभव से बच्चों के प्रश्नों के उतर दियें और निडरता के साथ अपना उदाहरण लेकर स्वउधमी बनने को प्रेरित किया।
और अंत में अभय वैद ने प्रमाणपत्र वितरीत किये। कार्यशाला का आयोजन श्री मानवीन सिंह चड्डा, नीति वाष्र्णेय, पलवी भारद्वाज ने किया। इती जैन ने कार्यकम का संचालन किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.