सांसदों के 30% के मुकाबले अपने 50% वेतन का ऑफर करके इंटरनेट पर ट्रोल हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह

जेवर से विधायक धीरेन्द्र सिंह अपनी ही पार्टी एवं प्रधानमंत्री द्वारा सांसदों के 30% वेतन को काटकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देने से शायद संतुष्ट नहीं प्रतीत होते दिखे| उन्होंने अपना 50% वेतन ऑफर कर दिया| एक ट्वीट कर उन्होंने जहां सांसदों को 30% वेतन कटती पर सहमति देने पर धन्यवाद दिया वहीँ दूसरी तरफ अपना विधायक के तौर पर 50% वेतन काटने के लिए ऑफर दिया|

“धन्यवाद देश के सभी सांसदों का जिन्होंने,इस संकट के समय अपने वेतन में 30% कटौती की सहमति दी।
@myogiadityanath ji और @UPGovtसे अनुरोध है कि @UPVidhansabhaका सदस्य होने के नाते ,इस महामारी को रोकने में,अपने वेतन से 50% कटौती अग्रिम व्यवस्था तक किये जाने की सहमति देता हूँ।”

इंटरनेट पर यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया और पार्टी अनुशाशन से लेकर नैतिकता तक के पाठ पढ़ाने शुरू कर दिए:

“आपके लिखने के स्टाइल से ऐसा लग रहा है जैसे की सांसदों ने बड़ी मुश्किल से इस चीज के लिए सहमति दी और आप 50% ऑफर करके एक आदर्श स्थापति करना चाहते हो राष्ट्रपति और प्रधांनमंत्री जी से भी ऊपर| सच्चाई यह है कि सांसदों की सहमति का कोई प्रश्न ही नहीं था, सरकार ने इसे अध्यादेश के माध्यम से लागू किया और इसमें सभी पार्टी के लोकसभा और राजयसभा सांसद शामिल है|”

एक और यूजर ने लिखा-

“जब नियत मार्केटिंग की हो या फिर अपनी राजनीती चमकाने की हो तो दिया गया कोई भी दान या दान का ऑफर कोई मतलब नहीं रखता फिर वह चाहे 50% हो या फिर 100%.”

विदित हो कि श्री धीरेन्द्र सिंह पहले कांग्रेस में थे और विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा को ज्वाइन कर लिए था और फिर जेवर से विधायक चुने गए|

Leave A Reply

Your email address will not be published.