Greater Noida (21/02/2020) : आज सुबह थोड़ी देर कर लिए कालिंदी कुंज का मार्ग खोला गया तो ऐसा लगा कि अब इससे लोगों को राहत मिल गई है। लेकिन थोड़ी ही देर बाद इस मार्ग को फिर से बंद कर दिया गया। इससे यात्रियों को निराशा हाथ लगी है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के शाहीन बाग में 69 दिन से प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर की तरफ जाने वाले रास्ते को थोड़ी देर के लिए खोल दिया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने फिर रास्ते को बंद कर दिया। 15 दिसंबर से ही बंद यह रास्ता नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली और फरीदाबाद की तरफ जाता है।
दरअसल, शुक्रवार सुबह कालिंदीकुंज से फरीदाबाद जाने वाली सड़क पर बस खराब हो गई. इस वजह से जाम लग गया। जाम को हटाने के लिए थोड़ी देर के लिए रास्ते को खोला गया था। इसके बाद फिर रास्ते को बंद कर दिया गया। हालांकि अभी टू-व्हीलर्स को जाने की इजाजत है।
इसके साथ ही शाहीन बाग की ओर से जाने वाली सड़क भी बंद है। बता दें कि रास्ते को खोलने की कोशिश के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वार्ताकार नियुक्त हैं। दोनों वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन दो दिन शाहीन बाग पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि पुलिस ने कई सड़क को जानबूझकर बंद किया है।