कमलेश तिवारी हत्याकांड : 13 अभियुक्तों पर यूपी पुलिस ने गैंगस्‍टर एक्‍ट लगाया

Abhishek Sharma

पिछले साल हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की चाकू से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी थी जिसके बाद जांच हुई एवं पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई है। कमलेश तिवारी हत्‍याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट लगाया है

आपको बता दें कि पिछले साल 18 अक्‍टूबर को लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके दफ्तर में गला रेतकर हत्‍या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मर्डर केस में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

इन 13 आरोपियों में से अशरफ और मोइनुद्दीन नाम के व्यक्तियों पर कमलेश तिवारी की हत्‍या करने का आरोप है। इस हत्‍याकांड के तार गुजरात से भी जुड़े थे। इस हत्याकांड की जांच-पड़पाल कर रही पुलिस टीम ने शुरुआत में गुजरात से 3 और उत्‍तर प्रदेश से 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद उत्‍तर प्रदेश एटीएस ने पिछले साल अक्‍टूबर में अशरफ और मोइनुद्दीन की तस्‍वीरें जारी कर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में यूपी एटीएस ने अशरफ और मोइनुद्दीन को गुजरात-राजस्‍थान सीमा से गिरफ्तार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.