करवाचौथ नहीं बल्कि इन तरीकों से बढ़ेगी पति की आयु, करवाचौथ पर टेन न्यूज़ की ख़ास पेशकश

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida (17/10/19) : करवाचौथ संपूर्ण भारत में खासतौर पर उत्तरी भारत में हिन्दू महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक मुख्य त्यौहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र और रक्षा के लिए सूर्योदय से रात चाँद दिखने तक निर्जल व्रत रखती हैं। आज करवाचौथ है और देशभर की लाखों महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत रख रही हैं। ऐसी मान्यता है कि करवाचौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। साल के 365 दिनों में एक दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं, लेकिन बाकी के 364 दिन का क्या?

करवाचौथ के ख़ास मौके पर हम आप सबके लिए लेकर आये हैं एक ख़ास स्टोरी जो सभी महिलाओं को पढ़नी चाहिए और संभवत: यह लोगों को ज़िन्दगी बदल सकती है।

*करवा चौथ पर विशेष* : ईशान आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ डी के गर्ग के मुताबिक इस तरह के व्रत और त्योहार किसी की आयु को नहीं बढ़ाते बल्कि आयु बढ़ाने के साधन अवश्य हैं जो देश की हर स्त्री को अपनाने चाहिए। उससे उनके पति की आयु निश्चित ही  बढ़ेगी।



पत्नियों को अपने पति को शराब, गुटखा, मास मदिरा, पान, तम्बाकू जैसी नशीली और अभक्ष  चीजों के सेवन से दूर रखें और उनसे प्रतिज्ञा ले, घर में उनके लिए सादा भोजन जो औषधि हो, उसके रूप में बनाकर खिलाएं। .गाय का दूध, शुद्ध देसी घी, फलाहार, रसाहार आदि का सेवन करने को दे जिससे कि उनकी सेहत स्वस्थ बनी रहे।

पति घर के मुखिया होते हैं, बीवी-बच्चों का सारा भार उनके कन्धों पर होता है। पति सुबह घर से कमाने के लिए निकल जाते हैं। पत्नियां घर में शांति सौहार्द बनाए रखें, सास-ससुर की सेवा करें। सबसे जरूरी बात कि पति के खाना खाते समय अपनी डिमांड ना रखें। पति के पास काम की टेंशन रहती है तो उनके घर वापस आने पर किसी की शिकायत, चुगली या निंदा ना करें बल्कि जब पति घर पर आए तो उनसे शालीनता से बात करे एवं उनका दिन कैसा गया ये पूछें।

घर से बाहर जाते समय पति को हेलमेट, सीट बेल्ट लगा कर जाने की याद दिलाएं और पति को वाहन चलाते, यात्रा करते समय उनके पास बार-बार फोन ना करें। आपके फोन कॉल की वजह से कोई भी अनहोनी दुर्घटना घट सकती है।

पति को ब्रह्मचर्य योग, प्रणाम, गौ सेवा, व्यायाम, साधना, मेडिटेशन प्रसन्न रहने तथा सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दें। ये सभी शुभ कार्य करने को बाध्य करें। सभी पत्नियां सादा जीवन उच्च विचार को प्राथमिकता दें।

धार्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों का जैसे वेद , शास्त्र , उपनिषद, सत्यार्थ प्रकाश आदि ग्रंथों का स्वाध्याय, सत्संग, हवन, यज्ञ आदि में रुचि रखना भी आयु वृद्धि का एक साधन है। पति के साथ ऐसा व्यवहार कभी ना करें जैसे राजा त्रिशंकु (जो धरती और स्वर्ग के बीच लटका हुआ बताया जाता है) के साथ किया, कि साल के 365 दिन में औरत 1 दिन करवा चौथ व्रत रखकर पति को मरने नहीं देती और साल में 364 दिन उसका खून चूस कर पति को जीने नहीं देती तो उनकी आयु आखिर कैसे बढे।

हमने आयु बढ़ाने के उपरोक्त साधन आपको बता दिए यदि उनका पालन करवा चौथ व्रत के दिन संकल्प लेकर किया जाए तो आपके पति की आयु निश्चित ही बढ़ेगी, परिवार में खुशहाली आएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.