बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, क्या ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों लोगों को ख़तरा है , पढ़े पूरी खबर
ROHIT SHARMA
नोएडा :– गौतमबुद्धनगर के तीनों विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और करीब 50 पत्रकार भी कोरोना के साए में आ गए है। कनिका कपूर की लखनऊ पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह गुरूवार को गौतमबुद्धनगर आए थे।
स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वारेंटाइन वार्ड का जायजा लिया था। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एक पत्रकार वार्ता की गई थी। जिसमें करीब 50 पत्रकार शामिल हुए , जिसमे टेन न्यूज़ की टीम शामिल रही |
स्वास्थ्य मंत्री के साथ नोएडा के विधयाक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनुराग भार्गव समेत 50 पत्रकार पूरे कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर उपलब्धियों के बारे में पत्रकार वार्ता को जानकारी दी थी।
अब जब यह बात सामने आई कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर वायरस से संक्रमित है। तो इसके बाद लखनऊ के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर जिले में हड़कंप का आलम है।
इस बारे में जिला प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह की लखनऊ में जांच की जा रही है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे के कदम पर निर्णय लिया जाएगा।
वही गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ अनुराग भार्गव ने कहा की कनिका कपूर की लखनऊ पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह अभी ठीक है , कोरोना वायरस के लक्षण अभी नहीं है , आने वाले समय विशेष रिपोर्ट आती है तो जानकारी दी जाएगी |
साथ ही उन्होंने कहा की कोरोना वायरस को लेकर पुरे जनपद में 266 लोगों का सेम्पल लिया जा चूका है , जिसमे 4 लोगों का पॉजिटिव आया है , वही 167 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है , 96 रिपोर्ट अभी आनी है , जिसके बाद कुछ कह सकते है |