उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किये 125 उम्मीदवार; पढ़े नोएडा, दादरी और जेवर से किसको मिला मौका

टेन न्यूज नेटवर्क

Galgotias Ad

नोएडा/ग्रेटर नोएडा 13/01/2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी शंख बज चुका है। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आज कांग्रेस सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में तीन विधानसभा सीट (नोएडा, दादरी और जेवर) आती हैं। कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में 61-नोएडा से पंखुड़ी पाठक, 62-दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला और 63-जेवर से मनोज चौधरी को उम्मीदवार चुना है।

ख़ास बात यह है कि इस बार कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 40% महिलाओं को मौका दिया है।

बता दें कि वर्तमान में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है।
61-नोएडा से पंकज सिंह
62-दादरी से तेजपाल नागर
63-जेवर में ठाकुर धीरेंद्र सिंह

इस बार के विधानसभा चुनाव में गौतम बुद्ध नगर में भाजपा, कांग्रेस और सपा के अलावा बसपा में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.