राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच बड़ाई गयी लॉकडाउन की अवधि, दिल्ली में 3 मई तक लगेगा लॉकडाउन

Ten News Network

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सात दिन का लॉकडाउन और बढ़ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान करते हुए कहा है कि दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान हमने देखा कि पाॅजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का कोटा 480 से बढ़कर 490 मीट्रिक टन हो गया है। मगर 330-335 टन ही मिल पा रही है। केंद्र और दिल्ली सरकार अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि हमने एक पोर्टल शुरू किया है जो ऑक्सीजन की आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और अस्पतालों द्वारा हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा। केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.