देशभर में कोरोना संकट के बीच लोग आगे आकर कर रहे है लोगो की मदद, जाने क्या है पूरा मामला

Ten News Network

जहां एक तरफ देश भर में कोरोना संक्रमण के संकट के कारण पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ संगठन और कुछ लोग मिलकर इस विषम परिस्थिति से देश को निकालने के लिए अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं| देश के कई राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संकट लोगों के लिए काल बनता हुआ नजर आ रहा है। जिसको देखते हुए गौतम बुध नगर जिले के अंदर कई संगठन से जुड़े हुए लोग अपना हाथ आगे बढ़ा कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर 94 से सामने आया है, यहां पर फोनरवा से जुड़े प्रदीप वोहरा, धर्मेंद्र, आनंद, गिरीश शुक्ला और पवन यादव मिलकर वर्तमान की विषम परिस्थितियों को देखते हुए अपने साथ तीन – तीन स्वयं सेवी साथियों की टीम बना कर अंतिम निवास में जलने वाली लकड़ियों को शमशान घाट के प्लैटफॉर्म तक पहुंचने का काम कर रहे है।

इसको लेकर 10 न्यूज़ की टीम ने फोनरवा के सचिव पवन यादव से बात की जिन्होंने हमे बताया कि अंतिम निवास में कई शरीर ऐसे आते है जिनके साथ सिर्फ महिलाएं होती है या 1-2 लोग होते है ऐसे लोगों में अपने किसी की जरूरत होती है उस समय प्रदीप वोहरा और उनकी टीम परिवार की कमी पूरा करती है, सभी कर्मकांड परिवार के सदस्य की तरह पूरा करती है।

उन्होंने बताया कि वह यह काम बीते 23 अप्रैल से कर रहे है जो कि सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक अपने टीम के सदस्यों के साथ तीन – तीन घंटे की समय सारणी जैसे 7 से 10, 10 से 1, 1 से 4, 4 से 7 बनाकर कार्य विभाजन करते हुए यह कार्य कर रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.