LOK SABHA ELECTIONS IN DELHI – HIGHLIGHTS OF THE DAY

Galgotias Ad

दिल्ली: मतदान केंद्र पर लगी लंबी लाइनें,  40 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली।। देश की राजधानी दिल्ली में सात लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। यहां भाजपा, कांग्रेस और नए दल आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली के 11,500 से अधिक मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। इन केंद्रों में से 327 को संवेदनशील और 90 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां कुल 1.27 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें से 3.37 लाख से अधिक मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। कुल 150 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

आम चुनाव के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तीसरे चरण के अंतर्गत 11 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदान जारी है। चांदनी चौक में 32.7 फीसद , पूर्वी दिल्ली में 37.92 फीसद, नई दिल्ली में 40.5 फीसद, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 40.1 फीसद, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 41.53फीसद, दक्षिणी दिल्ली में 37.9 फीसद मतदान हुआ। वहीं महाराष्ट्र में पहले 2 घंटों में 10 फीसद मतदान हुआ है।

वर्ष 2009 में संपन्न लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई थी। चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बलकृष्णा तीरथ, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन, कांग्रेस के महासचिव अजय माकन, पत्रकारिता से राजनीति में आए आशुतोष, संदीप दीक्षित,महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी और भाजपा की मीनाक्षी लेखी शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वोट डाला।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। पुलिस के 161 उडऩ दस्ते और वीडियो निगरानी दलों के अलावा करीब50,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के प्रयास में पहली बार, साफ सुथरी अवसंरचना वाले ‘आदर्श’ मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 52.3 था जो वर्ष 2013 में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बढ़ कर 66फीसदी हो गया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने कहा कि उन्हें इस चुनाव में मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की उम्मीद है। उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के चुनाव के महासमर में प्रवेश से समीकरण बदल गए हैं और लगभग सभी संसदीय सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

अब तक……

दिल्‍ली मतदान प्रतिशत 1 बजे – चांदनी चौक 32.7 फीसदी, पूर्वी दिल्‍ली 37.92 फीसदी, नई दिल्‍ली 40.05 फीसदी, उत्‍तरी पश्चिमी दिल्‍ली 40.01 फीसदी, दक्षिणी दिल्‍ली 37.09 फीसदी, पश्चिमी दिल्‍ली 36.29 फीसदी, उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली 41.53 फीसदी, कुल 38.41 फीसदी.

गाजियाबाद मतदान प्रतिशत दोपहर 1 बजे – मुरादनगर 36 फीसदी, गाजियाबाद 34 फीसदी, साहिबाबाद 33 फीसदी, धौलाना 32 फीसदी, लोनी 34 फीसदी

गाजियाबाद के नंदग्राम में बूथ नंबर 716 पर आधे घंटे से खराब है ईवीएम.

कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल के गलत हस्‍ताक्षर के कारण पूर्वी दिल्‍ली के कई पोलिंग बूथ पर उनके एजेंट को बैठने नहीं दिया गया।

बुलंदशहर में दस तथा मेरठ में 8.85 प्रतिशत वोट पड़े

गुडगांव लोकसभा क्षेत्र – पालम विहार फेज 1 और 2 में सुबह 10.15 बजे तक 30 फीसदी मतदान हुआ।

सोनिया-राहुल ने डाला वोट, मीडिया से नहीं की बात।

दिल्‍ली – सुबह दस बजे तक पूर्वी दिल्‍ली में 10.2 फीसदी, नई दिल्‍ली में 9.13 फीसदी, उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली में 11.3 फीसदी, दक्षिण दिल्‍ली में 10 फीसदी और पश्चिमी दिल्‍ली में 11.1 फीसदी वोटिंग हुई।

दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह, पूर्वी दिल्‍ली में अबतक 10 फीसदी वोटिंग हुई।

दिल्ली की सभी सात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की दस, बिहार की छह, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की नौ, केरल की सभी 20 और छत्तीसगढ़,जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, अंडमान व निकोबार व लक्षद्वीप की एक-एक सीट शामिल हैं।

कुल 11 करोड़ मतदाता 1418 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर देंगे।

नितिन गडकरी ने कहा, नहीं चलेगा झाड़ू का जादू।

Comments are closed.