Big Breaking : बिसाहडा कांड के मुख्य आरोपित विशाल राणा की गोली लगने से मौत

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित बिसाहड़ा में हुए इकलाख हत्याकांड के मुख्य आरोपित विशाल राणा को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई है। गोली लगने से बिसाहडा में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से विशाल राणा की मौत हो गयी है।

जारचा थाना क्षेत्र के बिसाहडा गांव में विशाल राणा को संदिग्ध परिस्थिति में छाती में गोली लगी है। विशाल राणा को उपचार के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि 2015 में बिसाहडा गांव में गौ हत्या के आरोप इकलाख नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थीष जिसमें विशाल राणा को मुख्य आरोपित बनाया गया था। जिसके बाद आज सोमवार को संदिग्ध हालात में विशाल राणा को छाती में गोली लगी है।

उसके बाद उसे इलाज के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नही चल सका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.