ग्रेटर नोएडा : मास्क लगाने की नसीहत देना डॉक्टर को पड़ा भारी, मरीज ने मारी गोली

Ten News Network

Galgotias Ad

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा स्तिथ दादूरपुर गांव में एक डॉक्टर ने मरीज को मास्क लगाने की नसीहत दी, तो मरीज को इतना गुस्सा आ गया। कि उसने उल्टा डॉक्टर पर ही अपनी पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। जिसके बाद वह मरीज वहां से तुरंत फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला दादूरपुर गांव के राजाराम क्लीनिक का बताया जा रहा है। डॉक्टर राजाराम जब गुरुवार को अपने क्लीनिक में मरीजों को देख रहे थे।

 

उसी दौरान फूलपुर गांव का रहने वाला परमीत नाम का व्यक्ति बुखार का इलाज करवाने बिना मास्क के ही डॉक्टर के पास पहुंच गया। डॉक्टर ने जब उससे मास्क लगाने को कहा तो वह इतना आग बबूला हो गया कि पहले तो वह डॉक्टर से गाली गलौज से बात करने लगा। और फिर परमीत डॉक्टर को धमकी देते हुए उस समय क्लीनिक से चला गया।

 

कुछ देर बाद ही वह अपने राहुल नाम के दोस्त के साथ वहां वापिस पहुंच गया और इस दौरान आरोपी ने डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली डॉक्टर राजाराम को नही लगी। गोली उनके पास से होकर निकल गई। इस घटना में डॉक्टर राजाराम बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के दोस्त राहुल को हिरासत में ले लिया। वही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.