नोएडा : सेल्समैन को गोली मारने का आरोपी पुलिस एनकाउंटर मे हुआ गिरफ्तार
ABHISHEK SHARMA
नोएडा : एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात को सेक्टर-128 स्थित पुस्ता रोड से एक मुठभेड़ में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारने के चौथे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सूरज तंवर निवासी गांव गेझा नोएडा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तंमचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली है कि सेल्समैन को गोली मारे वाला बदमाश सूरज तंवर अपने साथी के साथ पुस्ता रोड पर मौजूद है।
पुलिस ने इलाके की घेराबांदी करके बदमाशों की तलाश शुरू की। इसपर पुलिस को सेक्टर-128 स्थित के पास एक बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे।
पुलिस ने जब उन्हें रुकने को कहा, तो आरोपित पुलिस पार्टी पर फायर करने की नियत से भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश सूरज तंवर को मौके से दबोच लिया।
आपको बता दें कि आरोपित सेल्समैन को गोली मारने की घटना में शामिल रहा है। वह इससे पहले भी हत्या के प्रकरण में जेल जा चुका है। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं मुठभेड़ में एक अन्य आरोपित रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।