नोएडा : फंखे से लटके मिले महिला-पुरुष, कमरे में 8 माह की बच्ची भी मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

ABHISHEK SHARMA

NOIDA : दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला-पुरुष की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा के होशियारपुर गांव में एक घर के कमरे में महिला व पुरुष का शव मिला है, जबकि उसी कमरे में एक आठ माह की बच्ची भी मिली है।

वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची नोएडा पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काेतवाली सेक्टर 49 प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला व पुरुष पति-पत्नी हैं या नहीं? अभी साफ नही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एसओ ने यह भी बताया कि कमरे से मिली बच्ची को देखरेख के लिए चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। एसओ का कहना है कि प्राथमिक जांच में लगा है कि दोनों ने खुदकुशी की है।

हालांकि कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। इनका कमरा अंदर से बंद था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा। पूरे प्रकरण की छानबीन चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.