यूपी लाॅकडाउन : नोएडा-दिल्ली बाॅर्डर पर फिर बढी सख्ती, पुलिस कर रही सघन चेंकिंग

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

NOIDA : उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर से तीन दिन के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। शुक्रवार रात 10 बजे से प्रतिबंधों के लागू हो जाने के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया। इस दौरान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिकर्मी तैनात रहे।

प्रदेश से बाहर जा रहे वाहनों की जांच के बिना उन्हें सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी गई। 10 जुलाई के 13 जुलाई तक के लिए लागू लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं में छूट दी गई है। इसके मद्देनजर प्रदेश में लॉकडाउन के सभी एहतियात शुक्रवार रात 10 बजे से ही लागू कर दिए गए।

दिल्ली-नोएडा सीमा को भी सील कर दिया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई। आवश्यक सेवाओं के लिए प्रशासन ने इस लॉकडाउन में छूट दे रखी है। साथ ही आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय भी खुले रहेंगे।

ऐसे कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए उनका पहचान पत्र ही पास माना जाएगा। इसके अलावा लॉकडाउन में जरूरी सेवा की बसों को छोड़कर यूपी रोडवेज की सेवाएं प्रदेश में पूरी तरह बंद रहेंगी लेकिन हवाई सेवा के जरिए आने-जाने वाले लोगों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

ट्रेनों का आवागमन भी पहले की तरह जारी रहेगा। ट्रेन से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से विशेष बसों की व्यवस्था कराई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.