मनोज तिवारी ने रोड शो निकालकर क्षेत्र के मतदाताओं का किया अभिनंदन, कांग्रेस और आप पर साधा निशाना

ROHIT SHARMA/ JITENDDER PAL- TEN NEWS

Galgotias Ad

(02/06/2019) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में रोड शो निकालकर क्षेत्र के मतदाताओं का अभिनंदन किया। आपको बता दे कि रोड शो की शुरुआत गांवड़ी स्थित पांचवा पुस्ता मदर डेरी से हुई और अरविंद नगर, घोडा, ब्रहमपुरी, सीलमपुर, चैहान बांगर, मौजपुर बाबरपुर, रोहतास नगर, दुर्गापुरी, रामनगर, अशोक नगर होते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल के पास समापन हुआ, जहां रोड शो में शामिल कार्यकर्ताओं को मनोज तिवारी ने संबोधित किया।



मनोज तिवारी ने कहा कि हम राष्ट्रवाद और विकास जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे थे, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई पार्टियों के महागठबंधन का लक्ष्य सिर्फ नरेंद्र मोदी को हटाना था और जिसके लिए तमाम पार्टियों ने राष्ट्रहित विकास को ताक पर रखकर देश की अखंडता को भी दांव पर लगा दिया था।

साथ ही उन्होंने कहा है कि तमाम पार्टियों ने सत्ता के लालच में देशद्रोह जैसे कानून को समाप्त करने की घोषणा कर तमाम विपक्षी पार्टियां देश के खिलाफ विद्रोह करने वाले देशद्रोहियों के साथ खड़ी नजर आई, लेकिन देश के जनता जनार्दन ने लोकतंत्र के सबसे बड़े हथियार मतदान का उपयोग कर देशद्रोहियों के साथ खड़ी पार्टियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

मनोज तिवारी ने कहा की दिल्ली की सातों सीटों पर ऐतिहासिक विजय दिलाकर दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो अटूट विश्वास व्यक्त किया है, समूची पार्टी और उसके लाखों कार्यकर्ता उसके लिए जनता के ऋणी है और दिल्ली के लाखों लोगों का समग्र विकास कराने के लिए कृतसंकल्प है।

उन्होंने कहा कि हमें संतोष है कि विगत 5 वर्षों में दिल्ली की परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए 50 हज़ार करोड़ से अधिक का विकास कार्य कराकर भाजपा नीत सरकार ने दिल्ली में सड़कों का जाल बिछाया , जिससे न सिर्फ प्रदूषण में कमी आई बल्कि परिवहन व्यवस्था में भी सुधार हुआ।

हजारों लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन का लाभ मिला , लेकिन मन में टीस जरूर रही क्योंकि दिल्ली के लाखों लोगों को 5,000,00 तक का मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना लागू न करके दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के साथ विश्वासघात किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि दिल्ली को बार-बार झूठे आश्वासन और अपने कारनामों से दर्द देने वाली केजरीवाल सरकार को जनता के साथ मिलकर 2020 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकगे और दिल्लीवासियों और विकास के बीच में खड़ी केजरीवाल सरकार की दीवार को तोड़कर दिल्ली में भी कमल खिलाएंगे और दिल्ली का समग्र विकास कराएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.