नोएडा : बदमाशों ने लूट के बाद की मैनेजर की हत्या , पुलिस जाँच में जुटी 

ROHIT SHARMA

दिल्ली-एनसीआर में लूट और मर्डर के सनसनीखेज मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बार बदमाशों ने गौड़ सिटी के रहने वाले गौरव चंदेल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी, गौरव गुड़गांव की एक कंपनी में मैनेजर थे।

वह अपने दफ्तर से ही घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने पर्थला गोल चक्कर और गौड़ सिटी के बीच उनसे लूटपाट की और उनका मर्डर कर दिया। नोएडा के एसएसपी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली |

अब तक मिली सूचना के मुताबिक, बदमाशों ने गौरव को बंधक बनाकर मोबाइल, लैपटॉप आदि लूट लिए और सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि गौरव ने घटना के दिन उन्हें फोन किया था और कहा था कि वह पांच मिनट में घर पहुंचने वाले हैं।

हालांकि, देर तक कुछ अता-पता नहीं मिलने पर परिजन बिसरख पुलिस के पास गए। लेकिन, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर गौरव का पता लगाने की बात कहकर परिजनों को लौटा दिया। पुलिस को सक्रिय नहीं देख परिजनों ने गौरव खुद ही गौरव की तलाशी शुरू की। इस दौरान उन्हें गौरव का शव मिला।

गौरव के घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की और थाने में बताया गया कि सुबह 10 बजे के बाद ही फोन डिटेल से कुछ पता चल पाएगा |

थके हारे लोगों ने खुद ही गौरव को ढूंढना शुरू किया , कुछ देर बाद गौरव परथला चौक और हिंडन पुल के बीच मृत अवस्था में पाए गए |  उनकी गाड़ी भी वहां नहीं थी और उनका मोबाइल और लैपटॉप बैग भी पास में नहीं था | 102 नंबर पर कॉल करने के बाद पीसीआर पहुंची , लोगों ने यथार्थ हॉस्पिटल में फोन कर एंबुलेंस मंगाई , लेकिन अस्पताल में गौरव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.