गौतमबुद्धनगर मे पुलिस फेरबदल जारी, सहायक पुलिस आयुक्तों का हुआ तबादला

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

गौतमबुद्धनगर में दिन-प्रतिदान अपराधिक घटनाओं मे वृद्धि हो रही है। पुलिस अपराध पर रैक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन काफी हद तक इसमें नाकाम हुई है। जिसको देखते हुए पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है।

आपको बता दें कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उडी पडी हैं। अपराध और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर शासन स्तर से बडे फेरबदल हो रहे हैं।

गौतमबुद्धनगर में भी अपराध पर नियंत्रण रखना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इसी के तहत 3 दिन पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जिले में बड़ा फेरबदल किया था। वहीं आज दोबारा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले किए गये हैं।

वहीं एक नई आइपीएस सहायक पुलिस को नियुक्ति मिली है। जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना सब सहायक पुलिस आयुक्तों के लिए बड़ी चुनौती होगी।

*इनका हुआ तबादला*

आइपीएस अंकिता शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त, प्रथम, नोएडा के पद पर नियुक्ति मिली है। नितिन कुमार सिंह को दादरी को सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह सेंट्रल नोएडा में तैनात थे।

वहीं आशुतोष कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त, प्रथम, सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अरुण कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, प्रथम नोएडा से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.