नोएडा : गुलमर्ग से गायब फौजी की वापसी के लिए निकाली गई पदयात्रा , सरकार को दी चेतावनी 

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज नव संकल्प सोसायटी के बैनर तले पदयात्रा निकाली गई , यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने गुलमर्ग से गायब हुए फौजी की वापसी की मांग की.| आपको बता दे कि 8 जनवरी को गुलमर्ग में गश्त करते वक़्त गायब हुए राजेंद्र सिंह नेगी की वापसी के लिए नव संकल्प सोसायटी ने पदयात्रा निकाली |

उत्तराखंड जन विकास समिति के तत्वधान पर आयोजित इस पदयात्रा में लोगों ने सरकार को चेतावनी भी दी , नव संकल्प सोसायटी के अध्यक्ष संजय ने बताया कि 8 जनवरी से राजेन्द्र सिंह लापता हैं |

साथ ही उन्होंने बताया की परिवार की स्थिति बहुत खराब हो गई है , सैनिक राजेन्द्र नेगी को गायब हुए 24 दिन से ज़्यादा वक़्त हो गया है | सरकार परिवार को आर्थिक मदद दे |

वही प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है की 1 महीने में भी सरकार लापता जवान को नहीं ढूंढ पाई है |  पद यात्रा निकाल रहे संजय ने कहा कि अगर सरकार अभी भी नहीं चेती तो वह जंतर-मंतर पर धरना देंगे और अपनी आवाज बुलंद करें |

दिल्ली एनसीआर के सभी लोगों से आवाहन करते हुए कहा है कि वह इस मुहिम में साथ दें ताकि लापता सैनिकों देश वापस लाया जा सके | दरअसल , सेना ने जानकारी दी थी कि 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी आठ जनवरी को पाकिस्तान सीमा पर स्थित अनंतनाग में बर्फ पर फिसलकर लापता हुए। नौ जनवरी को परिवार को इसका पता लगा। इसके बाद से परिवार वाले परेशान हैं। जवान की दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों केवि आईएमए में पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.