उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व डिप्टी मेयर की कोरोना से मौत , पढ़े पूरी खबर

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :— देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच मौत के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है।

ताजा मामले में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व उप महापौर पूर्णिमा विद्यार्थी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। उनका बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उनके निधन पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- ‘पूर्व उपमहापौर श्रीमती पूर्णिमा विद्यार्थी जी का निधन का शोक समाचार मिला। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करेंl’

वर्ष, 2013 में भाजपा की नेता पूर्णिमा विद्यार्थी को उप-महापौर पद के लिए निर्विरोध चुना गया था। वह पटेलनगर से पार्षद थीं। वार्ड में अपने कामों के चलते उनका काफी नाम था, वह नियमित तौर पर अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनती थीं, इसलिए उनकी लोकप्रियता भी बहुत थी। उनके निधन की खबर वार्ड के लोग दुखी हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व उपमहापौर पूर्णिमा विद्यार्थी को निगम विकास कार्यों में उम्दा काम के लिए भी याद किया जाएगा।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की पूर्व उपमहापौर ने पटेल नगर की पार्षद रहने के दौरान पूर्णिमा विद्यार्थी ने इलाके की सफाई व्यवस्था में काफी सुधार किया था। अधिकारियों के साथ बैठक कर नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा तथा दीपावली के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा लगातार करती रहती थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.